क्रिसमस डे पर निबंध 2021 Essay on Christmas in Hindi

इस लेख में क्रिसमस डे पर निबंध 2021 (Essay on Christmas in hindi) हिन्दी में दिया गया है। जो बेहद ही सरल तथाआकर्षक रूप से लिखा गया है। 

क्रिसमस डे नज़दीक आ रहा है, जो ईसाईयों का प्रमुख त्योहार है। नाताल यह सिर्फ इसाई देशों में ही नहीं वरन पूरी दुनियाँ में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। परीक्षाएँ नजदीक आ रही हैं और क्रिसमस पर निबंध यह परीक्षाओं में पूछे जा सकने वाले निबंधों में सबसे ज्यादा संभावित निबंध है।

क्रिसमस त्योहार के विषय में जानकारी Information about Christmas Festival in Hindi

क्रिसमस डे यीशु मसीह के जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यीशु मसीह का जन्म बेथलेहम शहर में हुआ था। उनकी माता का नाम मरियम (मेरी) तथा पिता का नाम जोसेफ था।

इस दिन ईसाइयों के प्रभु माने जाने वाले यीशु मसीह की प्रार्थनाएं की जाती है और चर्च सजाए जाते हैं तथा तरह-तरह के समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। 

क्रिसमस को अलग-अलग देशों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे- भारत और पड़ोसी देशों में इसे बड़ा दिन, क्रिसमस तथा नाताल के नामों से जाना जाता है। क्रिसमस भारत के साथ समस्त देशों में एक सार्वजनिक त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है।

[amazon bestseller=”christmas tree” items=”2″]

क्रिसमस डे क्यों मनाया जाता है? Why Christmas is Celebrated in Hindi?

पूरी दुनियाँ में मनाये जाने वाले त्योहार क्रिसमस के दिन ईसाइयों के प्रभु कहे जाने वाले यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इसके साथ ही 25 दिसंबर को बड़ा दिन भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन सूर्य उत्तरायण में हो जाता है।

यीशु मसीह के जन्म के अवसर पर एक वृक्ष को पूजा गया था। वह वृक्ष एक फर का वृक्ष था और इस दिन उसी वृक्ष को सजाया जाता है और पूजा जाता है। इससे एक्समस ट्री कहते हैं।

क्रिसमस डे की तैयारियां कई दिनों पहले से ही बड़ी ही धूमधाम से शुरू हो जाती हैं और लोग अपनी घरों तथा दुकानों को सजाते है तथा क्रिसमस की सामग्री बेचते है।

क्रिसमस के पहले इस दिन ईस्टर ईसाइयों का एक महत्वपूर्ण त्योहार हुआ करता था। किंतु बाद में यह ईसाइयों का प्रमुख त्योहार ईसा मसीह के जन्मदिन पर मनाया जाने लगा।

क्रिसमस डे का महत्व Importance of Christmas Day in Hindi

पहले क्रिसमस डे केवल पश्चिमी देशों में ईसाइयों के द्वारा ही मनाया जाता था। किंतु आज यह  दुनियाँ के प्रत्येक देशों में मनाया जाने वाला त्योहार बन गया है।

ईसाइयों के लिए क्रिसमस का बड़ा ही महत्व है, क्योंकि ईसाइयों के प्रभु कहे जाने वाले यीशु मसीह ने ईसाइयों के लिए ईसाई धर्म का स्थापना की थी और उसका प्रचार प्रसार पश्चिमी देशों सहित समस्त संसार में किया था। इसलिए आज ईसाइयों का क्रिसमस डे अन्य त्योहारों की तरह नहीं रहा बल्कि यह भी भारतीय त्योहारों की तरह एक भारतीय त्योहार बन गया है।

भारत के जिन क्षेत्रों में ईसाइयों की बहुलता है, वहाँ की रौनक देखने योग्य होती है, जैसे – छत्तीसगढ़, गोवा उत्तराखंड, नागालैंड आदि जगहों पर दिसंबर शुरू होते ही चर्च, गिरजाघर और दुकानें सजने सवरने लगती हैं और प्रभु यीशु की चित्रकारी, सांता क्लॉज और उनकी टोपियां आदि सामग्रियों की खूब बिक्री होने लगती है।

वैसे तो भारतीय ईसाई क्रिसमस डे को बड़े घूम-घाम से मनाते हैं, लेकिन गोवा में उपस्थित ईसाई इस त्योहार को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते और इतने हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं कि इसके सामने अन्य सारे त्योहार भी फीके पड़ जाते हैं,

क्योंकि दिसंबर माह में मौसम भी थोड़ा ठंडा पड़ जाता है और देश विदेश के सैलानी भी गोवा तट पर आते हैं इसलिए यहां समुद्र तट पर राइडिंग आदि में भी अत्यंत आनंद आता है और इसके साथ लोग क्रिसमस का आंनद भी उठाते है।

क्रिसमस डे का उत्सव कैसे मनाया जाता है? How Christmas is Celebrated?

क्रिसमस वॉलपेपर में संता क्लॉज़

क्रिसमस डे पर क्रिसमस के गीत गाए जाते हैं, यीशु मसीह की गाथाएं प्रार्थनाएं गाई जाती हैं। क्रिसमस के  विभिन्न प्रकार के रंगीन कार्ड बनाए जाते हैं और एक-दूसरे को वितरित किए जाते हैं। इस तरह इस दिन तो सभी जगह आमोद-प्रमोद ही नजर आता है।

सभी गिरजाघरों में यीशु मसीह की बहुत ही सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई जाती हैं जिन्हें देखने के लिए विदेशों से भी सैलानियों का मेला सा लग जाता है। 24 दिसंबर की रात आराधनालयों में मोमबत्तियाँ सजाई जाती है और यीशु की प्रार्थनाएँ की जाती है। 

फिर 25 दिसंबर की सुबह उनका जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है लोग एक द्वेष नफरत त्याग कर एक  दूसरे से गले मिलते हैं, बधाइयाँ देते हैं और एक दूसरे को प्रसाद बाँटते हैं।

क्रिसमस डे की एक खास बात है की इस दिन पर क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है व पूजा जाता है। क्योंकि यह वृक्ष यीशु मसीह के जन्म से सम्बन्ध रखता है।  इस दिन गिरजाघरों को चर्च को ऐसे सजाया जाता है की वह देखने योग्य होता है। इस प्रकार से 25 दिसंबर को यीशु मसीह की याद में सारा वातावरण उनको जन्मदिन की मुबारकबाद देता है।

इस मौके पर द्वेष ईर्ष्या नफरतों को खत्म करके आनंद मंगल और प्यार को फैलाना चाहिए। यीशु मसीह ने समस्त संसार में ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया था और सबको एक साथ मिलकर रहने का फरमान दिया था

टॉप 10 क्रिसमस डे कैरोल Top 10 Christmas Carol in Hindi

क्रिसमस पर बर्फ में संता क्लॉज़

1. जिंगल बेल्स –
जिंगल जिंगल बेल्स
जिंगल ऑल द वे
ओह व्हाट फन इट्स टू राइड…

2. विश यू मैरी क्रिसमस
वी विश यू मैरी क्रिसमस एंड
हैप्पी न्यू ईयर…..

3. द ट्वेल्व डे ऑफ़ क्रिसमस
माय ट्रू लव सेंट टू मी
अ पेरटीऐज इन अ पिअर ट्री….

4. साइलेंट नाईट होली नाईट
आल इज कॉम आल इज राइट
राउंड यू वर्जिन मदर और चाइल्ड…..

 5.  डैक द हेल्स
फा ला ला ला ला ला
फा ला ला ला ला ला
ओह नो नो…..

 6. जॉय टू द वर्ल्डस
जॉय टू द वर्ल्डस ओह नो….

क्रिसमस पर निबंध  - संता क्लॉज़ के सुंदर वॉलपेपर

 7. नोएल नोएल नोएल नोएल
द फर्स्ट नोएल एंजिल डिड से….

 8. अवे इन अ मेंजर
नो  क्राइब फॉर हिज बेड…

 9. हार्क द हेरेल्ड एंजेल सिंग
ग्लोरी टू द न्यू बोर्न किंग…

10. एंजेल वी हैव हियर्ड ऑन हाई
स्वीटी सिंगिंग ओर द प्लैन…

क्रिसमस डे पर 10 लाइनें 10 Lines on Christmas in Hindi

मेरी क्रिसमस
  1. क्रिसमस प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला एक सामाजिक त्योहार है।
  2. यह त्योहार यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष मनाया जाने वाला ईसाइयों का एक प्रमुख त्योहार है।
  3. प्रभु यीशु मसीह ईसाईयों के भगवान हैं, क्योंकि यीशु मसीह ने ईसाई धर्म की स्थापना की थी।
  4. क्रिसमस का ही त्योहार एक ऐसा त्योहार है, जो संपूर्ण विश्व में मनाया जाता  है।
  5. इस त्योहार को संपूर्ण विश्व में छुट्टी होती है।
  6. लोग इस दिन नकली सांता क्लॉज बनते हैं और बच्चों में मिठाइयां और उपहारों को बांटते हैं।
  7. क्रिसमस डे पर लोग ईसा मसीह की पूजा करते हैं प्रार्थना करते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर बधाइयां देते हैं।
  8. हर साल क्रिसमस डे पर एक फर के वृक्ष को सजाया जाता है, जिसे क्रिसमस ट्री कहते हैं।
  9. क्रिसमस का त्योहार अपने साथ नया वर्ष लेकर आता है।
  10. यह त्योहार नफरत को मिटा कर भाईचारा और सौहार्द बनाये रखने का सन्देश देता है।

10+ क्रिसमस डे के विषय में कुछ ज़बरदस्त तथ्य Few Interesting Points Facts About Christmas Festivals

क्रिसमस के तथ्य
  • Christmas शब्द अंग्रेजी के दो शब्द Christ और Mass से बना हुआ है। Christ का मतलब है क्रिस्चियन और Mass का अर्थ है लोग।
  • क्रिसमस का त्यौहार व्यापारियों के लिए सबसे ज्यादा मुनाफा वाला समय होता है।
  • सांता क्लॉज़ (Santa Clause) के विषय में तो सभी जानते हैं पर कुछ ऐसे भी पात्र क्रिसमस से जुड़ें हैं जो इसका अभिन्न हिस्सा हैं जैसे क्राइस्टकाइंड, संत निकोलस, और पिता क्रिसमस (Christkind, Saint Nicholas, and Father Christmas.)
  • क्रिसमस में सजाये जाने वाले कुछ मुख्य चीजें हैं – क्रिसमस पेड़, क्रिसमस लाइट, पुष्पमालाएं, अमरबेल और प्रभु श्री इशु मसीह के जन्म स्थान के फोटो (Christmas trees, Christmas lights, wreaths, garland, holly, mistletoe, and nativity scenes.)
  • क्रिसमस लाइट का अविष्कार 1882 में एडवर्ड जॉनसन (Edward Johnson) ने किया था।
  • एक पुस्तक के अनुसार क्रिसमस के पेड़ की शुरुवात सन 1570 में किया गया था।
  • कहा जाता है Santa को क्रिसमस की पूर्व संध्या (Christmas Eve)  को 822 घरों को एक सेकंड में यात्रा करना होता है।
  • 12वें सदी में नन्स (Nuns) ने गरीब लोगों के दरवाज़े पर socks में संतरा, बादाम और फल रख कर उन्हें भेंट किया था तब से मोज़े में संतरा भेट करने का रिवाज़ शुरू हुआ।
  • तिन मुख्य लोग जो यीशु मसीह के जन्म पर मैरी और जोसफ से सबसे पहले मिले थे उन्होंने सोना, लोबान और लोहबान तौफे मे दिया था। कुछ लोगों का मानना है यीशु महिस का जन्म गुफा में हुआ था पर कुछ लोगों का मानना है कि जन्म घोड़ों के तबेले (Stable)में हुआ था।
  • अस्सिसी के रहने वाले संत फ्रांसिस ने 13वें सदी में सबसे पहले क्रिसमस कैरोल्स (Christmas Carols) में गीत गाने का शुरुवात किया।
  • क्रिसमस के पर्व के लिए प्रति वर्ष यूरोप (Europe) मैं 60 लाख पेड़ उगाये जाते हैं।
  • Christ को ग्रीक (Greek) भाषा में  Xmas कहा जाता है।
  • सन 1857 में James Pierpont ने Jingle Bells गीत को लिखा।
  • सन 1950 में Washington Mall में विश्व का सबसे बड़ा 226 फीट ऊँचा क्रिसमस पेड़ (Christmas Tree)  लगाया गया था।
  • क्रिसमस की पुष्पांंजलि यीशु मसीह को दर्शाता है, रेड बेरीज खून को दर्शाता है और Holly को दर्शाता है काँटों का ताज।
  • जर्मनी में Santa को क्रिस क्रिन्गले(Kriss Kringle), इटली में ले बेफाना(Le Befana) और फ्रांस में परे नोएल(Pere Noel) के नाम से बुलाया जाता है।

निष्कर्ष Conclusion

इस लेख में आपने क्रिसमस डे पर निबंध (Essay on Christmas in Hindi) तथा बेस्ट क्रिसमस कैरोल व इस त्योहार पर दस लाइनों को भी पढ़ा। आशा है यह लेख आपको रोचक तथा सरल लगा हो। इसलिए अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर जरुर करें।

हैप्पी क्रिसमस डे पर सुंदर चित्र शेयर करें

इन सभी Free Happy Merry Christmas Wishes HD Images को Facebook, Twitter और Pinterest par Share करने के लिए Photo के ऊपर दिए गए Share Button का उपयोग करें !

क्रिसमस पर निबंध और क्रिसमस पर शेयर करने के लिए बेहतरीन चित्र Happy Merry Christmas Wishes HD Images Essay Facts
क्रिसमस पर निबंध और क्रिसमस पर शेयर करने के लिए बेहतरीन चित्र Happy Merry Christmas Wishes HD Images Essay Facts
क्रिसमस पर निबंध और क्रिसमस पर शेयर करने के लिए बेहतरीन चित्र Happy Merry Christmas Wishes HD Images Essay Facts
क्रिसमस पर निबंध और क्रिसमस पर शेयर करने के लिए बेहतरीन चित्र Happy Merry Christmas Wishes HD Images Essay Facts
क्रिसमस पर निबंध और क्रिसमस पर शेयर करने के लिए बेहतरीन चित्र Happy Merry Christmas Wishes HD Images Essay Facts

1 thought on “क्रिसमस डे पर निबंध 2021 Essay on Christmas in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.