महात्मा गांधी पर 10 वाक्य 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

आज के इस लेख में हमने महात्मा गांधी पर 10 वाक्य 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi लिखा है। नीचे दिए हुए वाक्य गांधी जी के विषय में आसान शब्दों में बयां करते हैं। इन वाक्यों की मदद से स्कूल और कॉलेज के बच्चे महात्मा गांधी जी पर 400-500 शब्दों में एक लघु निबंध भी लिख सकते हैं। (पढ़ें: महात्मा गांधी जी का जीवन परिचय)

महात्मा गांधी पर 10 वाक्य

  1. महात्मा गांधी को हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से जानते है। उनका जन्म 2 अक्टूबर सन 1869 को पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी हमारे भारत को स्वतंत्र कराने के लिये पूरे विश्व में प्रसिद्द है। महात्मा गांधी जी का पूरा नाम मोहन दास कर्मचन्द्र गांधी था। उनका जन्मदिवस गांधी जयंती के रूप में आज भी मनाया जाता है।
  2. महात्मा गांधी का एक मंत्र था बुरा मत देखो, बुरा मत सुनों,बुरा मत बोलों गांधी जी ने हमेशा अपनी जिंदगी में इस मूल मंत्र का उपयोग किया और सबको इस मंत्र का पालन करने के लिये प्रेरित किया।
  3. महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा की ताकत पर भारत को स्वतंत्र कराया। बापू का मानना था, कि सत्य की हमेशा विजय होती है। उन्होंने छुआ-छूत जैसी बुराईयों को भारत से दूर किया। (पढ़ें: बापू आप अमर हैं – पत्र लेखन)
  4. उनकी माँ का नाम पुतली बाई और पिता का नाम करम चंद गांधी था। उनका विवाह कस्तूरवा गांधी से हुआ। वह अपनी उच्च शिक्षा के लिये लंदन गये थे।
  5. महात्मा गांधी ने भारत छोड़ों आंदोलन, असहयोग आंदोलन, स्वदेशी आन्दोलन और नमक सत्यागृह (दांडी यात्रा), खेडा आन्दोलन, चंपारण आन्दोलन आदि आन्दोलन को सुचारू रूप से चलाया और भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में कई बार जेल भी गये।
  6. महात्मा गांधी ने ज़्यादातर अपना जीवन सावरमती आश्रम में बिताया और वह एक धोती पहनते थे और सूत से बनी एक शाल ओड़ा करते थे। इस शाल को वे खुद अपने हाथ से सूत को कातकर बनाया करते थे। वह सदा सादा भोजन गृहण किया करते थे वे मांस, मदिरा के बिलकुल खिलाफ थे।
  7. महात्मा गांधी का विवाह सन 1883 में जब वह 13 साल के ही हुये थे कस्तूरबा गांधी के साथ कर दिया गया था।
  8. दक्षिण अफ्रीका में उनके साथ बहुत भेदभाव किया गया वो ट्रेन में यात्रा कर रहे थे उनके पास प्रथम श्रेणी का टिकट था और उनको तीसरी श्रेणी में जाने को कहा गया और जब उन्होंने जाने से मना किया तो उनको ट्रेन से बाहर फेक दिया गया।
  9. गांधी जी के आन्दोलनों में साथ देने वाली महिलाएं – मनु गांधी, सरोजिनी नायडू, मीरा बेन, निला क्रेम कुक, सरला देवी चौधरानी, राजकुमारी अमृत कौर, डा. सुशीला नय्यर, आभा गांधी आदि।
  10. महात्मा गांधी जी की मृत्यु 30 जनवरी 1948 में हुयी थी। नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

आशा करते हैं आपको महात्मा गांधी पर 10 वाक्य 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi अच्छे लगे होंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो अपने सोशल मीडिया में ज़रूर शेयर करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from 1Hindi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading