मुख्य सामग्री पर जाएँ

पढ़ाई में मन कैसे लगाये? (11 उपाय) How to Concentrate on Studies in Hindi?

पढ़ाई में मन कैसे लगाये? (11 उपाय) How to Concentrate on Studies in Hindi?
विषय सूची
  1. 1  छात्रों का मन पढ़ाई में क्यों नहीं लगता है? Why Students do not Concentrate on their Studies?
  2. 2  पढ़ाई में मन कैसे लगाये? 11 मूल मंत्र व उपाय How to Concentrate on Studies in Hindi?
  3. 3  निष्कर्ष Conclusion

इस लेख में हमने पढ़ाई में मन कैसे लगाएं? (How to concentrate on studies in Hindi?) 11 उपाय बताए गए हैं। इन पढ़ाई में मन लगाने के तरीकों से आप अपने दिमाग को पढ़ाई करते समय एक ही जगह लगा सकते हैं।

साथ ही हमने इस लेख में पढ़ाई विद्यार्थी मन क्यों नहीं लगा पते हैं?, दूसरी चीजों में ध्यान क्यों जाता है?, और इन पढ़ाई से मन को दूर ले जाने वाली चीजों को दूर कर के पढ़ाई में मन लगाने के बेस्ट उपाय दिए गए हैं।

अगर आप परीक्षा में अच्छे मार्क्स से उत्तीर्ण होना चाहते हैं तो मन लगा कर पढ़ना बहुत जरूरी है। पढ़ाई में मन लगाने के लिए की चीजों के ध्यान रखना पड़ता है।

पर उससे पहले यह जान लेते हैं की छात्र पढ़ाई में क्यों मन नहीं लगा पाते हैं उसके बाद हम स्टडी करने के सही तरीकों को जानेंगे।

छात्रों का मन पढ़ाई में क्यों नहीं लगता है? Why Students do not Concentrate on their Studies?

आज के इस वतावरण में पढ़ाई से ध्यान हटने का एक साधारण सा कारण होता और वो है मन का विचलित (distract) होना।

जो चीजें पढ़ाई के समय में विचलित करती हैं उनके कुछ उदाहरण हैं- सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट, दोस्त, परिवार, शोर-शराबा, अनलाइन गेम्स, आदि। किसी न किसी विद्यार्थी के पढ़ाई से विचलित या ध्यान हटने का एक कारण होता है।

कोई फर्क नहीं पड़ता है की आपकी उम्र क्या है, अप क्या करता हैं? कुछ ना कुछ आपके साथ ऐसा होता होगा जिससे की आपका मन पढ़ाई में मन नहीं लगता है।

आपके साथ ज़रूर ऐसा तो ज़रूर हुआ होगा कि आप अपनी पढ़ाई एकाग्र से कर रहे होंगे और उसी समय आपके सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आपको कोई मेसेज आया होगा और फिर आप अपने मेसेज को देखने के लिए तो गए होंगे पर उस चक्कर में एक-दो घंटा Chat करने के बाद वापस काम पर लौटे होंगे।

कुछ ऐसा ही होता है बच्चों / युवा या विद्यार्थियों के साथ जिससे पढ़ाई करते समय उनका ध्यान कहीं और रहता है और वे सही तरीके से पढ़ाई में मन नहीं लगा पाते हैं।

नीचे हमने पढ़ाई में मन लगाने के लिए 11 बेस्ट उपाय और नुस्खे दिए गए हैं जिन्हें आप फॉलो करके अपने पढ़ाई करने के तरीकों मे सुधार ला सकते हैं। सही तरीके से पढने के टोटके कुछ नहीं होते बस आपको कुछ पॉइंट्स का ध्यान देना होता है।

पढ़ाई में मन कैसे लगाये? 11 मूल मंत्र व उपाय How to Concentrate on Studies in Hindi?

तो आईये जानते हैं वो कौन से बेहतरीन पढ़ाई करने के टिप्स है जिनसे आपको पढने में मज़ा आएगा और पढ़ा हुआ याद भी रहेगा-

1. पढ़ाई में ध्यान के दिए सही जहाग चुनें Choose appropriate place to study

आप कितना अच्छा ध्यान लगा कर पढ़ाई कर सकते हैं वह आपके परिवेश और वातावरण के ऊपर है। इसीलिए मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए सही जगह का चुनाव बहुत आवश्यक है।

पढ़ाई के लिए जगह चुनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान रखें, जैसें –

  1. पढ़ाई करने के एक ऐसा जगह ढूंढें जहां पर शांत वातावरण हो।
  2. ज्यादा गर्मी या ज्यादा ठंड ना हो।
  3. बैठने के लिए एक अच्छा कुर्सी और टेबल रखें।
  4. किताबों को अच्छे से रखने की सुविधा हो।
  5. कुछ लोग पढ़ाई करते समय गाना सुनते हैं तो गाने को उतना ही सुने जिससे की आपका मन विचलित ना हो। (आप कहानी, कविता, नॉवेल पढ़ते समय की म्यूजिक सुनें)
  6. उस कमरे के बाहर “Do Not Disturb” का बोर्ड लगायें।
  7. पढ़ाई करते समय परिवार वालों से कहें की वह आपके कमरे में बार-बार ना आयें।

2. पढ़ाई को अपने नियमित कार्य बनायें Make study your routine work for better concentration

जिस प्रकार सभी कार्यों के लिए आपको कुछ ना कुछ योजना बनाना पड़ता है उसी प्रकार पढ़ाई में मन लगाने के लिए भी योजना बनाना पड़ता है। ज्यादातर लोग पढ़ाई को अपने नियामित कार्यों से अलग मानते हैं, ऐसा करना सही नहीं है।

आपको एकाग्र हो कर पढ़ाई करने के लिए कुछ इस तरह Planning या योजना बनाना होगा –

  1. हर दिन पढ़ाई करने के लिए Time Table Chart बनायें और उसके समय के अनुसार पढ़ाई करें।
  2. पढ़ाई को दैनिक कार्य से अलग ना समझें।
  3. पढ़ाई करने के लिए हमेशा उत्साहित (Motivate) रहे।
  4. 45 मिनट से ज्यादा लगातार पढ़ाई का समय टाइम टेबल में ना रकें और बिच-बिच में 5-10 मिनट का break लें।
  5. ध्यान दें की आपको दिन या रात जिस समय पढने में आसानी होती है उसी के अनुसार अपना समय चार्ट बनायें।

3. ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर रखें Keep all distracting devices away which distract you

अगर आप ध्यान से लम्बे समय तक मन लगा कर पढना चाहते हैं तो सबसे पहले सभी ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर रखें। ज्यादातर ध्यान हटाने वाली चीजें होती है मोबाइल फ़ोन, सोशल मीडिया, गेम्स कंसोल, और टेलीविज़न।

इन ऊपर दी हुई चीजों से आपकी पढ़ाई को किस प्रकार नुकसान होते हैं चलिए जानते हैं-

  1. इन चीजों की वजह से आप अपना ज्यादातर पढ़ाई का समय दूसरी चीजों में बर्बाद कर देते हैं।
  2. मोबाइल फ़ोन पर लम्बी बात हो या सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर लम्बी चैट दोनो प्रकार से आप पढ़ाई में याद किए हुए पाठ्य भूल जाते हैं।
  3. अगर अच्छा पढ़ाई करना है तो इन इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों से दूर रहें।

4. अच्छे से पढ़े Read properly to concentrate more

किसी भी चीज को बस पढ़ लेने से कुछ नहीं होता है उसे अच्छे से पढने के साथ सीखना-समझना भी ज़रूरी होता है। इससे आप पढ़ते समय बोर भी नहीं होंगे और ध्यान भी बना रहेगा।

निचे हमने कुछ अच्छे से पढ़ने के तरीके दिए हैं जिनकी मदद से आप समझते हुए पढ़ाई कर सकते हैं-

  1. अपने पढ़ाई के कार्यों को किसी भी प्रकार से अच्छे से समझते हुए पूरा करने के लिए अपना लक्ष्य तय करें।
  2. अपनी मेहनत के लिए स्वयं को शाबाशी दें और उसी शाबाशी से प्रेरणा लेकर पढ़ाई में और मन लगायें।
  3. हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ जुड़े रहें और खाली समय में अच्छी प्रेरणादायक किताबें पढ़ें।
  4. अपने विचारों और एहसास को अपने दोस्त, परिवार को बताएं और जाने क्या अच्छा है और क्या बुरा।
  5. भले ही काम-काम कर के पढ़ें पर समझ कर पढ़ें।

5. अनुशासित रहें Be Disciplined

लंबे समय तक पढ़ाई में अगर ध्यान लगाना है तो अनुसाशन बनाये रखना बहुत आवश्यक है। आपका मन भले ही एक तरफ से दूसरी और जाने लगे परन्तु अनुसाशन ही वो चीज है जो आपका ध्यान से पढ़ने में मदद करता है।

पढ़ाई में अनुशासित रहने के लिए क्या करें –

  1. जब कभी भी आपका ध्यान गलत और जाने लगे उसे झट से रोकिये और पढ़ाई पर ध्यान दीजिये।
  2. धीरे-धीरे आप नियमित रूप से टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करेंगे तो आप अपने आप अनुशासित हो जायेंगे।
  3. अगर आपका ध्यान तब भी दूसरी और जाने के लिए उत्तेजित हो रहा है तो अपने पढ़ाई कमरे के दिवार पर एक कागज़ पर लिख कर चिपका दें “मैं पढ़ाई के समय मात्र पढ़ाई में ध्यान दूंगा और कुछ भी नहीं करूंगा”।
  4. अगर आपको तब भी मुश्किल हो तो अपनी गलतियों को अच्छे से पहचाने और सुधारें।
  5. पढ़ाई को मज़ा समझ कर पढ़ें ना की बोझ के जैसे।

6. जानें की कब आपको आराम करना है Know when to have a rest

बिना रुके किसी भी कार्य को करना ज्यादा बुरा होता है। इसीलिए पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक होना बहुत जरूरी है।

सोचिये की ब्रेक एक अच्छा चीज है और उस समय कुछ सकारात्मक कार्य करें जिससे की पढ़ाई के दौरान याद किया हुआ चीज़ आप ना भूलें।

आप प्रति 45-60 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक ज़रूर लें, इससे दिमाग ताज़ा रहता है। इतना भी पढ़ाई ना करें की आप अपने परिवार से दूर हो जाएँ। हर चीज के लिए इसीलिए Time Management होना बहुत आवश्यक होता है।

7. अपनी प्रगति को देखें Monitor your progress 

अपने पढ़ाई करने के तरीके को अच्छा करने के साथ-साथ अपनी प्रगति को भी देखते रहना बहुत अच्छा होता है। इससे आपको ज़रूर प्रेरणा मिलेगा और आप सही रूप से पढ़ाई करने में सफल हो पाएंगे।

अपने आपसे कुछ ज़रूरी सवाल पूछें –

  1. मेरे मुख्य लक्ष्य क्या हैं?
  2. इस सप्ताह में मुझे स्कूल/कॉलेज का प्रोजेक्ट पूरा करना है?
  3. मुझे आज क्या-क्या पढ़ाई पूरा करना है?
  4. क्या मेरा टाइम टेबल और पढ़ने का तरीके मेरे लिए सही काम कर रहे हैं?
  5. इसमें सुधार लाने के और तरीके क्या हो सकते हैं?

8. अपने शरीर को पहचाने Understand Your Body

हर विद्यार्थी का एक अलग पढने का तरीका और समय होता है। कुछ लोग सुबह के समय अच्छा पढ़ते हैं या अपने कार्य में अच्छे होते हैं तो कुछ लोग रात के समय अच्छा पढने में मन लगाते हैं।

आप को अपने शारीर को समझना होगा की आपका दिमाग कब ज्यादा पढने का मन कर रहा है रात को या दिन के समय। सही समय में ही सही कार्य करने को ही सफलता कहते हैं।

9. अच्छी नींद सोयें Get enough and Good sleep

आप तो जानते ही होंगे सोने के कई फायदे हैं। अच्छी नींद सोंना पढ़ाई में मन लगाने का एक बहुत ही बेहतर माध्यम है।

जब कोई व्यक्ति अच्छे से सोता है तो उसके हॉर्मोन सही तरीके से रेगुलेट होते हैं जो दिमाग को मजबूत बनाते हैं और शरीर को आराम भी देते हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई किए हुए पाठ को याद करने में मदद मिलती है।

थके हुए शरीर से कभी भी पढ़ाई पर ध्यान या मन लगाना बहुत मुश्किल होता है और कभी-कभी नामुमकिन भी है। इसलिए जरूरत के हिसाब से प्रतिदिन 7-8 घंटा रात को ज़रूर सोना चाहिए।

10. अच्छा खाना खाएं Eat Healthy Food

अच्छा खाना खाने से आप हमेशा तंदरुस्त रहेंगे और आप अपने सभी कार्य भी उत्साहित हो कर कर सकेंगे। अच्छा फल, सब्जियों, और अनाज खाने से दिमाग की शक्ति बढती है।

पौष्टिक और संतुलित आहार से पढ़ाई में मन भी लगता है। ज्यादा वसा युक्त, मीठा, कार्बोहायड्रेट युक्त खाना न खाएं क्योंकि इससे आपके शरीर को हानी पहुँचता है।

11. एक समय में एक ही काम करें Do one thing at a Time

एक ही समय में एक ही कार्य करने की आदत डालिए। ना सिर्फ पढ़ाई में बल्कि हर क्षेत्र में यह बहुत ही उपयोगी साबित होता है।

कैसे करें एक समय के एक काम –

  1. अपना ध्यान पूरी तरीके से एक ही पाठ के ऊपर रखिये।
  2. जब एक पाठ या टॉपिक पूरा हो तभी दुसरे पर जाएँ।
  3. एक ही समय में बहुत सारे टॉपिक को पूरा करने की कोशिश से सभी कार्यों को अपूर्ण रखना पड़ सकता है।

निष्कर्ष Conclusion

इस लेख में हमने पढ़ाई में मन ना लगने के मुख्य कारण, और इसके उधाहरण आपको बताएं हैं। आप इन ऊपर दिए हुए पढ़ाई करने के मूल मंत्रों को फॉलो करके अपने पढ़ाई करने के तरीकों को बेहतर बना सकते हैं।

आज से ही इन पढ़ाई करने के आसान टोटकों को एक-एक करके अपने जीवन में उतारें और मन लगा कर पढ़ाई करें। आशा करते हैं आपको पढ़ाई में मन कैसे लगाये? How to Concentrate on Studies in Hindi पर यह लेख अच्छा लगा होगा।

टिप्पणियाँ (161)

161 टिप्पणियाँ

    1. Hme susral m pdne ka tym hi n milta pdne baithoon to ghr ki kich kich saas nand k pass koi tym ni h to ldne ko hi Aa jati h mind bht disturb h kyaa kree kse pdee

    2. जब पढने बैठते है तो नींद आती है इस समस्या को कैसे दुर करे

    3. Mera sir bhut bhari bhari lgta he kuch vi kaam kro to aisha q hota he mere sath mera jyda aage vi nhi he fir vi q aisha mere sath hota he study taim bhi sir bhut bhari bhari lgta he 14 agge ho rha he mera

    1. Jab ham पढ़ने बैठतै है। तो। हमरे। दिमाग मैं। वस्तु। visay से। बाहर। की वास्तु दिमाग मैं। चलने। लगता। है। कंट्रोल। कैसे। करे

  1. ye post padhkr mai koshish krata hu ki mai in sabhi bataon ka dhyan rakhun kya mai apse mil sakta hun ek important bat krni h

  2. पढ़ने के बाद दिन हो या रात सोकर उठ के फिर से पढ़ सकते है,कोई हानि तो नहीं होगी यातो ये कहिये 5 घंटे रात को सोकर उठना अपना कार्य करना फिर दिन में पढ़ने के बाद सो सकते है फिर उठाकर पढ़ सकते है।

    1. Thanks to you mister I am in problem you clear that thank you so much you have written brilliant article
      5 star

    1. my subha 4 pm ko udata hu aur padhai karata hu my class 11 th ne padhata hu apaka yaha topic verry nice |
      thankyou
      app mudhe mathas ke bad b.teach karke sowftwere engineer kaise bane sarkari naukari mera ruchi laptop me programe banane me rahata hai my ek music dj rimex kar youtube me dalata hu my cg ka hu apka yaha post acha hai
      thanks

  3. बहुत अच्छी बाते कही है आपने…. आपको सत्य_सत्य_नमन..

  4. Jab hum study karne baithte hain to meri dimag yahan se wahan bhatangne lagti hai,
    Actually padhai me man hi nahi lagta hai..

  5. समझाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद

  6. Sir mera man padai karte samay idhar udhar jyada jaya hai mujhe koi acha sa tips btaiye . Fir bhi itne tips dene ke liye thanks

  7. thank you so much for this
    quatation
    sir padai ke time sar dard hota h please help me

  8. बहुत ही गजब की पोस्ट लिखी है शेयर करने के लिए धन्यवाद

  9. Bahut achha article h ye.Thank you very much for this article.Isse mujhe apne aap ko ek successful insaan banane me mujhe madad milegi…..

  10. Thank you for moitivating me. I hope ki hamare jaise bahot saare student k pass ye bate pahunche. Aur mujhe kisi bhi prakar ki “attraction” nahi hoti bas mai defnite samay padhai nahi ker pata hun home work se time hi nahi milta h.

  11. This is a very wonderful methods of study rites than I’ll must follow this study of rites. Ok friends

  12. Very nice post brother apne is lekh me pdhai krne ke bhut hi achchhe or asan trike btaye hai thanks

  13. बहुत ही प्रेरणादायक । मगर जॉब के साथ पढ़ाई कैसे करें इसपर थोड़ा इसी तरह का प्रभावी मार्गदर्शन दिया जाए। आभारी रहूंगा।

  14. मैं पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता। मुझे आशा है कि इन सुझावों को पढ़ने के बाद मैं अपनी पढ़ाई को केंद्रित कर सकता हूं।

  15. Koi accha spot nhi mil pata hai
    Ya phir koi n koi adachan aa hi jata hai
    Please meri madat kare

  16. Ap jo bhi ho best ho kyoki itni achhi bate kisi se sunne ko nahi milti..ye bate kisi ka bhi ankhe khol degi

  17. Sir hmm fair karna to chahate hai par karne ke liye bathte hai to sochte hai ki pahale kon sa subject ka kare isi mein confuse ho jate hai

  18. Sir me IAs bana chahta hu uske liye padhae bhot jaruri h but mujhe padhe ka man karta ha but kiya padhu samjh nhi ata h
    Agar ap help kar do toh ap ki bhot bhot ….thnxx hoga sir

  19. Jub book bhand kar date hai to esa lagta hai kuch nahi aata jub ki sub pd liya hota hai but jub book opne kare to sub yaad aajata hai esa kyu hota hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.