सफलता के लिए 15 अच्छी आदतें 15 Good habits for success in Hindi

क्या आपको पता है सफलता पाने के लिए अच्छी आदतें का होना (Good habits for success in Hindi) बहुत आवश्यक है?
जानना चाहते हैं, अपनी आदतों में कुछ छोटे-मोटे सकारात्मक बदलाव करके आप कैसे सफलता की ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं?

जीवन में सफल होना अति आवश्यक है। हर एक व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य होता है कि वह अपने कार्यक्षेत्र में सफल हो। लेकिन उसे सफल बनाया कैसे जाए? इस तरह के विचार सदा लोगों के मन में आते रहते हैं। क्या आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं?

सफल होने के लिए, न केवल आपको सही कौशल की आवश्यकता होती है, बल्कि आपको एक सफल व्यक्ति के गुणों की भी आवश्यकता होती है। इसलिए, यदि आप यह जानना चाहते हैं कि कैसे सफल होना है, तो हम यहाँ कुछ अच्छी आदतें बताने जा रहे हैं। जिसका अनुसरण करके आप सफल बन सकते हैं। 

लेकिन उससे पहले आप जान लीजिये कि आप किस तरह की आदतों वाले व्यक्ति हैं –

क्या आपको पता है कि आपकी आदतें गुरुत्वाकर्षण की भांति कार्य करती हैं? या तो आप अच्छी आदतों के शिकार हो जाते हैं या बुरी आदतों के शिकार। अच्छी आदतें सफलता की ओर ले जाती हैं वहीँ दूसरी तरफ बुरी आदतें आपको असफलता की ओर ले जाती हैं। कुछ बातें यहाँ बताई जा रही हैं। 

आप अपने आपको पहले जानिये कि आप किस व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं – 

आपकी आस्था किसमें है? आप किस तरह की सोच वाले व्यक्ति हैं? आप अपने देश के विकास के बारे में सोचते हैं?, आप अपने समय का सदोपयोग कैसे करते हैं? क्या आप चीज़ों पर नियंत्रण कर पाते हैं? आप सही निर्णय ले पाते हैं? क्या आपने अपना लक्ष्य निर्धारित किया है? आप भविष्य के बारे में सोचते हैं?, आप किस तरह के सपने देखते हैं? आप किस तरह के लोगों से बात करना पसंद करते हैं? 

उपर्युक्त प्रश्नों के माध्यम से आप अपने आपको परख सकते हैं कि आप किस प्रकार की आदतों के व्यक्ति हैं। नीचे कुछ बातें बताई जा रही हैं जो आपको सफल बनाने में सहयोगी हैं –

सफलता पाने के लिए कुछ अच्छी आदतें Some good habits for success in life

1. एक निश्चित टाइम टेबल बनाये Make a perfect time table

सफलता के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी है कि कोई निश्चित टाइम-टेबल बनाना और उसी के अनुसार कार्य करना। हर एक व्यक्ति के लिए जरुरी है कि वह अपना प्रतिदिन का रूटीन बनाये।

लेकिन रूटीन बनाने से काम नहीं चलेगा इसको आपको फॉलो भी करना पड़ेगा। अगर आप टाइम-टेबल बनाते हैं तो उसके कई फायदे हैं। क्योंकि फिर आपका हर कार्य समय पर पूरा होता है। 

2. स्वास्थ्य पर ध्यान दें Health is wealth

आज के समय में आप देखते होंगे कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से झूझता रहता है। जिसका सीधा प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। जिसकी वजह से वह असफल हो जाता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अगर आप स्वस्थ हैं तो आप अपने कार्य पर ध्यान लगाकर कार्य कर पाते हैं। 

इसीलिए एक ऐसी दिनचर्या बनाएं, ऐसा खान-पान करें कि आप सदा स्वस्थ रहे। अगर आप किसी भी सफल व्यक्ति के जीवन के बारे में जाने तो वे सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हैं।

सुबह जल्दी उठना, योग करना, प्रातः काल घूमना, हेल्दी भोजन करना इन बातों का वे विशेष ध्यान रखते हैं। इसीलिए वे अपने जीवन में सफल हैं। क्योंकि शांत मस्तिष्क होने पर ही समस्याओं का हल निकलता है। 

3. समय की क़द्र करें Understand the importance of time

जो निरंतर संघर्ष करते हैं, वे बड़ी सफलता पाते हैं।
जो व्यर्थ समय गंवाते हैं, वे अंत में पछताते हैं।।

समय की क़द्र करें। कार्यों को समय के हिसाब से विभाजित कर लें। ज्यादा कार्य होने पर आप ये मत कहिये कि आपके पास समय नहीं है। क्योंकि बड़ी से बड़ी हस्तियों के पास भी बहुत सारे कार्य होते हैं। लेकिन वे कार्यों का समय के अनुसार विभाजन कर लेते हैं। ज्यादा कार्य होने पर आप क्रोधित मत होइए, बल्कि शांत मन से ये सोचिये कि कार्यों को कैसे पूर्ण करना है। 

अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको इसका हल करना आना चाहिए। वहीँ दूसरी तरफ कार्य न होने पर आप जरा भी समय नष्ट न करें। आप अपने समय को हर पल किसी न किसी अच्छे कार्यों में लगाइये। अगर आप समय को नष्ट करेंगे तो समय भी आपको नष्ट कर देगा।

फ्रैंक फॉल्टिंग ने भी कहा है कि –

“जो सही समय पर कदम उठाते हैं,
वही जीवन में उन्नति कर पातें हैं।”

4. सोच को सकारात्मक बनाइये Always think positive

अपनी आदतों में सकारात्मक सोच को ढाल लें। कभी – कभी ऐसा होता है कि सफलता न मिलने पर हम हताश हो जातें हैं और हमारी सोच नकारात्मक हो जाती है। सोच को सकारात्मक बनाये रखें सफलता जरूर मिलेगी। नकारात्मक सोच के व्यक्तियों को अपने आस-पास भी भटकने न दें। 

5. अपने लक्ष्य पर ध्यान दे Always stay attention towards your goal

सफलता पाने के लिए जरुरी है लक्ष्य निर्धारित करना। लेकिन उससे भी ज्यादा जरुरी है लक्ष्य को पूरा करने के लिए नीति बनाना। अगर अभी भी आपने अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है तो निर्धारित कीजिये, उसके लिए नीति बनाइये और सफलता को प्राप्त कीजिये।

6. आत्म जागरूकता Self awareness

किसी भी कार्य को करने के लिए जागरूक होना बहुत जरुरी है। आप अपने अंदर से जागरूकता नहीं लाएंगे तो उस कार्य के प्रति आपकी रूचि नहीं आएगी। अपने कार्य को सफल बनाने के लिए सजग होना बहुत जरुरी है। अगर आप आत्म-जागरूक हैं तो आपको अपने अंदर की शक्तियों और कमजोरियों के बारे में पता होता है और आप उसी तरीके से बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

7. दूर तक सोचें Think far

दूरदर्शी बनें। कोई भी कार्य को इस प्रकार चुने कि आने वाले समय में उसका फल अवश्य मिलेगा। कोई भी कार्य चुनने से पहले उसके बारे में दूर तक का सोचे।

8. जोखिम उठाना सीखें Learn to take risks

वीरेंद्र सहवाग ने भी कहा है कि कामयाबी पाने के लिए जोखिम उठाना बहुत जरुरी है। “अटैक इज़ द बेस्ट डिफेन्स” इसीलिए खूब जोखिम लीजिये, फिर सफलता खुद चलकर आपके पास आएगी। जब तक आप जोखिम से डरते रहेंगे तो सफलता कैसे प्राप्त कर पाएंगे। क्योंकि सफलता के रास्ते कई सारे जोखिम से ही गुजरते हुए निकलते हैं। 

9. आत्मविश्वासी बने Always Be confident

अपने मन में विश्वास जगाए रखिये। अगर आप आत्मविश्वास बनाये रखते हैं तो आपको सफलता के शिखर तक पहुँचने में कोई रोक नहीं सकता। आपमें इतना विश्वास होना चाहिए कि आप कठिन से कठिन कार्य कर सकते हैं। 

10. क्रोध पर नियंत्रण करें Control your anger

आपकी आदत ऐसी होनी चाहिए कि अगर गुस्सा आये तो उसपे नियंत्रण करना आना चाहिए। क्योंकि आपको हर तरह के वातावरण और हर तरह के लोगों के साथ कार्य करना पड़ सकता है। क्रोध को नियंत्रित कर के हम अपने भीतर अच्छी आदतें ला सकते हैं।

11. आशावादी दृष्टिकोण रखिये Keep optimistic outlook

अपना दृष्टिकोण सदा आशावादी रखिये। निराशा की तरफ मत सोचिये। कोई भी कार्य करें तब ये सोचे कि फल सकारात्मक आएगा। अगर आप पहले से ही निराशावादी बन जायेंगे तो परिणाम नकारात्मक भी हो सकते हैं। 

12. कड़ी मेहनत करें Work hard to get success                  

जीतता वही है, जो आगे बढ़ने का साहस रखता है।
और प्रभावशाली वह बनता है, जो हर दिन कुछ नया सीखता है।।

कड़ी मेहनत करते रहे। फल की चिंता न करें। चुनौतियों का सामना करना सीखें। कठिनाईओं को देखकर, घबराकर हार ना मानें। आप सदा अपने कर्म पर विश्वास रखें। सफलता आपको जरूर मिलेगी। अपने कार्य के प्रति कर्मठ होना बहुत जरुरी है। कर्मठशीलता ही आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाती है। 

13. निराश कभी न हो Don’t be disappointed

राष्ट्र कवि श्री मैथली शरण गुप्त ने कहा है कि “नर हो, न निराश करो मन को” अर्थात कभी निराश नहीं होना चाहिए। अपने कार्य के प्रति सतत लगे रहना चाहिए। एक बार असफलता मिलने पर हार नहीं माननी चाहिए। फिरसे सकारात्मक सोच के साथ कार्य शुरू करना चाहिए। 

14. प्रेरणादायक लोगों की संगति में रहे Always stay connect with inspirational people

कोशिश करें की प्रेरणादायक लोगों के संपर्क में रहे। प्रेरणादायक किताबें पढ़े। जिन लोगों की सोच सकारात्मक है, उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय रहे। इस तरह के लोगों के साथ रहने पर आपको कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

15. पक्का इरादा Stong Determination

महान दार्शनिक इज़राइली ने कहा है कि –

“जो चिराग ज़माने की आंधी का सामना नहीं कर सकता है,
उसका बुझ जाना ही अच्छा है।”

किसी भी उद्देश्य की पूर्ति के लिए पक्के इरादे का होना बहुत जरुरी है। पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने भी कहा था कि –

“यदि निश्चय दृढ़ है तो सफलता भी निश्चित है।” 

अगर आप अपने उद्देश्यों के लिए दृढ़ निश्चय कर लेते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलती है। किसी भी चीज़ की प्राप्ति के लिए पक्का इरादा करना बहुत जरुरी है। नेपोलियन बोनापार्ट ने भी कहा था कि –

“इम्पॉसिबल इज़ ए वर्ड टू बी फाउंड इन डिक्शनरी ऑफ़ फूल्स”

अर्थात असंभव शब्द मूर्खों की डिक्शनरी में पाया जाता है। कहने का तात्पर्य यह है कि जिन लोगों को कार्य असंभव लगते हैं वे मूर्खों की श्रेणी में आते हैं। परिश्रमी व्यक्ति के लिए हर कार्य संभव होता है।

आपका मस्तिष्क मिसाइल से भी तेज उड़ान भर सकता है बशर्ते आपको उसे उड़ाने के सिद्धांतों के बारे में पता होना चाहिए। इसीलिए बिना देर किये अपने इरादों को पक्का कर लीजिये और सफलता की प्राप्ति कीजिये। 

अगर आप उपर्युक्त बातों को अपनी आदत के रूप में अपनी जीवन – शैली में ढाल लेते हैं तो सफलता निश्चित है। तो जल्दी से इन बातों का अनुसरण करना शुरू कर दीजिये।

5 thoughts on “सफलता के लिए 15 अच्छी आदतें 15 Good habits for success in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.